पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रही राजनीतिक पार्टियां

चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रही राजनीतिक पार्टियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड पर लगे पार्टियों के पोस्टर।

स्कूल की दीवारों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर।

भास्कर न्यूज | नहौनी

शुक्रवारकोचुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लगाने के तुरन्त बाद शहरी इलाकों में लगे बोर्डांे होर्डिगों को उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई वहीं वहीं अंबाला-जगाधरी मार्ग पर राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग लगे हुए हैं। मुलाना विधानसभा में सभी राजनैतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर सरकारी इमारतों की शोभा बढ़ा रहे है। सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों बस स्टैण्ड हो या बिजली के खंबे सभी जगह राजनैतिक दलों के पोस्टर लगे नजर रहें है यहां तक कि पोस्टर लगाने के मामले में पार्टियों ने मंदिरों की दीवारों को भी नहीं बख्शा हैं यहाँ तक कि राजैतिक पार्टियों द्वारा ग्रामीण इलाकों में निजि दीवारों पर बिना अनुमति लिए पोस्टर चिपका दिये जाते हैं। ग्रामीण मनदीप, रवि, रणधीर, जितेन्द्र आदि ने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता का धड़ल्ले से उल्लघंन किया जाता हैं। राजेश कुमार, सुशील कुमार, विकास आदि ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता का उलघंन कर प्रचार कर रहे राजनैतिक दलों पर सख्ती करनी चाहिए।