पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांवरा मेरा सांवरा... पर झूमे श्रद्धालु

सांवरा मेरा सांवरा... पर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट के बीपीएस प्लेनेटोरियम में भजन सुनते श्रद्धालु।

कथा सुनाते सर्वज्ञ मुनि जी उपस्थित श्रद्धालु।

नारायणगढ़ | श्रीविश्वकर्मा मंदिर नारायणगढ़ में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथावाचक राष्ट्रीय संत आचार्य सर्वज्ञ मुनि महाराज ने यदा ही धर्मस्य गलानिभवति भारत - श्लोक की व्याख्या करते हुए कहा कि जब-जब देश में अत्याचार, अनाचार और पापों की आवृिद्ध हुई है। तब-तब परमात्मा ने किसी किसी रूप में आकर पापों का विनाश कर धर्म की स्थापना की है। धर्म की व्याख्या कर करते हुए महाराज ने बताया कि धर्माे रक्षति रक्षित:, जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। धर्म के दस लक्षण बताते हुए उन्होंने कहा कि यत्र नारी पूज्यन्ते तत्र देवता रमति। हमारे यहां नारी को देवी माना जाता है। देवी अर्थात शक्ति। शक्ति के बगैर शिव भी अधूरे हैं, पुरुष भी अधूरा, शक्ति के पूजन के लिए हमारी संस्कृति में 365 दिनों में से 36 दिन शक्ति पूजन के निकाले गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में नारी का सम्मान होता है, वहीं सर्वाेपरि होता है, वहीं राम, कृष्ण जैसे महापुरुषों का अवतरण होता है।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

बीपीएसप्लेनेटोरियममें शनिवार को जेसीआई इंडस्ट्री द्वारा भजन संध्या \\\"एक शाम सांवरिया के नाम\\\' का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक दास बसंत ने हरे कृष्णा, हरे कृष्णा के भजन से कार्यक्रम का आगाज किया जबकि सांवरा मेरा सांवरा भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि जेसीआई द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित कर उसका मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधान अंजलि मदान ने कहा कि भगवान का भजन करने से मन की शांति मिलती है। मदान ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान दीपक अग्रवाल, विनय मेहता, राज मदान, विवेक, विक्रम, अजय गणेश, विकास गुप्ता, मनीष सहगल, हर्ष, राजेश राजन भी मौजूद रहे।