- Hindi News
- पौधारोपण कर एक पेड़ एक जिंदगी का संदेश दिया
पौधारोपण कर एक पेड़ एक जिंदगी का संदेश दिया
अम्बाला | दैनिकभास्कर की मुहिम एक पेड़ एक जिंदगी के तहत शनिवार को प्रभु प्रेम पुरम ईस्ट कॉलोनी में 100 पौधे सड़क के किनारे लगाए गए। काॅलोनी के लोगों ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। किसी ने मिट्टी निकाली तो किसी ने गुड़ाई-निराई की। इसी के साथ भास्कर ने अपनी मुहिम के तहत अम्बाला में 20100 पौधे लगाकर अम्बाला की हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पौधारोपण का कार्यक्रम सुबह आठ से दिन में तीन बजे तक चला। कॉलोनी के लोगों ने दैनिक भास्कर से 300 पौधों की और डिमांड की ताकि कॉलोनी को हरा-भरा रखा जा सके और पर्यावरण स्वच्छ रखा जा सके। शनिवार के पौधा रोपण मुहिम में विशेष सहयोग कुसुम, रीना, निर्मल सैनी, सरोज, सुषमा, ममता, ललिता, मूर्ति निर्मल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।