पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी पंजाबी गीतों पर दिखाई प्रतिभा

हिंदी पंजाबी गीतों पर दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | सिटीके एसए जैन काॅलेज में नए विद्यार्थियों के परस्पर सौहार्दपूर्ण परिचय एवं प्रतिभा प्रदर्शन के लिए कॉमर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को बीकॉम फ्रेसर पार्टी की गई। प्राचार्या डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सूफी गायन, पंजाबी-हिंदी गीत गायन वादन के साथ गिद्दा, भंगड़ा पश्चिमी नृत्यकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हरमन को मिस्टर पर्सनेलिटी और रूपाली को मिस पर्सनेलिटी चुना गया। तरुण को मिस्टर फ्रेसर और सुखनीत को मिस फ्रेसर चुना गया। विजयी विद्यार्थियों को प्राचार्य डाॅ. प्रदीप शर्मा स्नेही, विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश त्रेहन कॉमर्स एसोसिएशन की प्रभारी भारती ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ. आभा बंसल प्रोफेसर नवलीन सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।