पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलात्कार के दोषियों को जल्द सजा मिले : वैद्य

बलात्कार के दोषियों को जल्द सजा मिले : वैद्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला। माउंटशिवालिक ब्रिवेजेस लिमिटेड के वर्कर्स मैनेजर दीपक वैद्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बलात्कार जैसे कुकृत्य के आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देनी चाहिए ताकि इससे समाज में मैसेज जाए और ऐसे शर्मनाक घटनाओं को रोका जा सके। दिल्ली में 16 दिसंबर की रात हुए बलात्कार के बाद तो आए दिन बलात्कार के एक से ज्यादा मामले सामने रहे हैं और कई मामलों में तो हैवानियत भी सामने रही हैं। हाल ही में पांच साल की बच्ची के साथ दिल दहला देने वाला बलात्कार का मामला सामने आया। इसके बाद तो नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार के कई मामले सामने आए। बलात्कार को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी किए किंतु कोई नतीजा सामने नहीं आया। उल्टा यह मामले कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इन आंदोलनों की प्रासंगिकता पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है। अब आंदोलनों के बजाय पहले यह सोचना होगा कि बलात्कार के बढ़ते मामलों के पीछे कौन दोषी है और इसे रोकने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए।

कानून में खामियों और भ्रष्टाचार बढ़ने के साथ भी अपराध को बढ़ावा मिलता है। किंतु इन मामलों की बढ़ोतरी में केवल कानून को ही दोषी नहीं ठहराया जा सकता, इसके पीछे कई कारक समग्र रूप से दोषी हैं।पुलिस दोषी है क्योंकि वह एफआईआर दर्ज नहीं करती या झूठे केस दर्ज करती है।