पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियार जमा कराने पर होगी कार्रवाई : देव

हथियार जमा कराने पर होगी कार्रवाई : देव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|एसीपी राहुलदेव ने हथियार धारकों के लिए आचार सहिंता के चलते जरूरी निर्देश जारी किए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल देव ने बताया कि विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश में आचार सहिंता लग गई है। इस लिए हथियार धारकों को अपने हथियार अपने संबंधित थानों में जमा करवाने होंगे। चुनावों के बाद वह थानों से अपने हथियार मुक्त करवाकर वापिस ले सकेंगे। राहुल देव ने बताया कि जो लोग पुलिस प्रशासन के आदेशों की पालना नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि चुनावों में हथियारों के दम पर कोई भी अपराधी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देकर लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर सकता है।