छात्रावास में तीन दिवसीय योगा कैंप शुरू
अम्बाला| राजकीयबहुतकनीकी अम्बाला शहर के स्वामी विवेकानन्द छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए तीन दिवसीय योगा कैंप की शुरुआत हुई। इसके आयोजक राजकुमार गुप्ता इंस्ट्रक्टर निर्मल सिंह रहे। मौक्े पर प्रिंसीपल आरसी जिंदल ने कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले हर छात्र को अच्छी तरह से पढ़कर सफलता हासिल करनी चाहिए और इसके लिए अच्छा स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्यवर्धन में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अत: छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए तकनीकी शिक्षा के साथ योगा की शिक्षा भी दी जा रही है। कैंप में रजनीश गर्ग, शिव कुमार शर्मा, राजकुमार चौहान सहित अन्य प्राध्यापकों और छात्रों ने भाग लिया।