पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटपाथ पर रखा सामान हटाएं दुकानदार : कौर

फुटपाथ पर रखा सामान हटाएं दुकानदार : कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला|हुडा अम्बालाकी संपदा अधिकारी कमलप्रीत कौर ने हुडा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी दुकानदारों को दुकान के बरामदे के बाहर और फुटपाथ पर रखे गए सामान को दो दिन के अंदर उठाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह सामान दो दिन में उठाया गया तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कमलप्रीत कौर ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि हुडा क्षेत्र के दुकानदारों ने दुकानों के बाहर बरामदे और फुटपाथ पर सामान रखे हुए हैं।