- Hindi News
- हादसे में स्वास्थ्यकर्मी आनंद पाल की मौत
हादसे में स्वास्थ्यकर्मी आनंद पाल की मौत
अम्बाला|सड़क हादसेमें सिटी सिविल अस्पताल में काम करने वाले क्लर्क आनंद पाल की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव नन्हेड़ा के रहने वाले आनंद पाल सुबह साइकिल पर जब अम्बाला सिटी काम पर जा रहे थे तो शास्त्री नगर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम उन्हें कैंट सिविल अस्पताल ले आई, जहां डाॅ. कटरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।