पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 68 लाख के फ्लैक्स लगाकर किया सरकार का बखान, अब उतारने पर होगा खर्च

68 लाख के फ्लैक्स लगाकर किया सरकार का बखान, अब उतारने पर होगा खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट के बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस पर लगा विकास कार्य का पोस्टर।

अम्बाला | विधानसभासे चुनाव से तीन महीने पहले प्रदेश की हुड्डा सरकार ने अपनी उपलब्धियों का बखान करने के लिए हरियाणा रोडवेज की तकरीबन तीन हजार बसों पर फ्लैक्स लगाकर हरियाणा नंबर वन का बखान किया। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश सरकार ने लगभग 68 लाख रुपए के फ्लैक्स लगाकर अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। जनसंपर्क विभाग ने हरियाणा रोडवेज की तीन हजार बसों पर प्रचार प्रसार का ये नया हथकंडा पहली बार अपनाया था। इस विषय में शनिवार को अम्बाला बस स्टैंड पर यात्रियों से बात कि गई तो हर किसी की जुबान पर ये ही था कि सरकार जहां एक तरफ जनता से टैक्स का पैसा भरने की मांग करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकार जनता द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे को बर्बाद कर रही है। विधानसभा चुनाव की तारीख आने के बाद से ही लोगाें को डर सताने लगा है कि पहले तो सरकार ने फ्लैक्स लगाने के लिए जनता की कमाई के पैसे को व्यर्थ किया अब सरकार इन्हीं फ्लैक्स बोर्ड को उतारने के लिए जाने कितने का बजट बनाकर लोगों की जेब पर डाका डालेगी।