पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाटक पार करते समय रेल से कटकर मोहन की मौत

फाटक पार करते समय रेल से कटकर मोहन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | रेलसे कटकर बाइक सवार की मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

गांव संभालखा के रहने वाले बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई 32 वर्षीय मोहनचंद उर्फ मोहनलाल दुखेड़ी अपनी मासी को मिलने गया था। वह देर रात जब अपनी बाइक से वापस रहा था तो फाटक पार करने के दौरान रेल की चपेट में गया।

जीआरपी ने मोहन के भाई को फोन पर हादसे की सूचना दी। शव को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। हादसे में उसकी बाइक भी चकनाचूर हालत में रेलवे ट्रैक पर मिली है। बलविंद्र ने बताया कि मोहन शादीशुदा था उसके दो बच्चे हैं। मोहन की मौत से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है।