- Hindi News
- भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी : जिंदल
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियां एक जैसी : जिंदल
कैंट की अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मौज्ूद लोग।
अम्बाला| अम्बालाकैंट से इनेलो के प्रत्याशी सूरज जिंदल (बब्याल) ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस केवल वोट की राजनीति करती हैं और वोट हथियाने के लिए लोगों को भ्रमित करने का काम करती हैं। इन पार्टियों की नीतियों के कारण अम्बाला कैंट का विकास नहीं हो सका। इसलिए अब अम्बाला कैंट की जनता इनकी असलियत जान चुकी है। जिंदल ने अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस की टिकट नहीं मिल रही है, वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जिससे साबित हो गया है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के 2 पहलू हैं और उनकी नीति नेता एक ही सोच के हैं। उन्होंने कहा कि दलबदलू नेताओं को भी जनता चुनावों में करारी शिकस्त देगी। गांवों में प्रचार अभियान के दौरान सूरज जिंदल) का ग्रामीणों ने स्वागत किया।