पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं ठीक हुआ तो करेंगे आंदोलन

नहीं ठीक हुआ तो करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैसा विभाग को जमा कराना होगा

2500 विद्यार्थी झेल रहे किल्लत

कॉलेजमें करीब 2500 विद्यार्थी और 100 के करीब स्टाफ जिनमें प्राध्यापक/ क्लेरिकल चतुर्थ श्रेणी शामिल हैं पठन-पाठन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कॉलेज में एक साल से ट्यूबवेल खराब होने से इन सभी के समक्ष पानी का गहरा संकट खड़ा हो गया है।

अमर आर्य और आशीष पासी ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग और कॉलेज प्रिंसिपल दोनों से समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने मुलाकात कर मामले की पूरी पड़ताल की है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि कोई भी विद्यार्थी अथवा स्टाफ पूरा दिन कॉलेज में पानी के लिए भटके। इस परेशानी को दूर करने में कॉलेज प्रशासन और विभाग बिना देरी पहल करे। हर हाल में कॉलेज में पेयजल संकट दूर होना चाहिए। जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो संबंधित कॉलेज प्रशासन/विभाग/अधिकारी के खिलाफ सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा।

^यह काम मैकेनिकल डिविजन को करना है। लिहाजा एस्टीमेट बनाकर इसका पैसा विभाग को जमा कराना होगा। इसके साथ ही इसका काम शुरू हो जाएगा। वैसे मामले पर मैं पूरी नजर रखे हूं। कॉलेज में जलापूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। एसकेनागपाल, एक्सईएनपब्लिक हेल्थ विभाग अम्बाला कैंट

पीजी कॉलेज में प्रिंसिपल बोले- 5-10 हजार लगते तो जेब से भी लगा देता

भास्कर न्यूज | अम्बाला

अम्बालाएकसाल से ट्यूबवेल खराब है। मैं जून माह में कॉलेज में पदभार ज्वाइन किया तब भी ट्यूबवेल खराब पड़ा था। अभी भी ट्यूबवेल खराब है। बुधवार को पीजी कॉलेज में पूरा दिन पानी नहीं आया। मैंने पैसा खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाया तब कहीं जाकर विद्यार्थी और स्टाफ ने पानी पिया। पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारी कह रहे हैं जल्द ही ट्यूबवेल ठीक करा दिया जाएगा। पांच-दस हजार रुपए की बात होती तो अपनी जेब से लगा देता। इसमें काफी पैसे का खर्च है। दोबारा बोरिंग करनी पड़ेगी तब जाकर कहीं पानी मिल पाएगा। पीजी कॉलेज में एक साल से हो रही पानी की दिक्कत को कुछ यूं बताया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनमोहन सिंह ने।

कॉलेज का ट्यूबवेल कई महीनों से खराब होने से विद्यार्थियों और स्टाफ के सामने भारी पेयजल संकट खड़ा हो गया है। आलम यह है कि शुक्रवार को अपना मुद्दा संघर्ष समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रिंसिपल डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात की तथा शिकायत पत्र डीसी और पब्लिक हेल्थ एक्सईएन को सौंपा