- Hindi News
- स्कूली बच्चों को छोड़ने को लेकर झगड़ा, एक घायल
स्कूली बच्चों को छोड़ने को लेकर झगड़ा, एक घायल
अम्बाला सिटी| ऑटोमें स्कूली बच्चों को छोड़ने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। साेनू निवासी बलदेव नगर ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े 12 बजे वह सेंट जोसफ के बच्चों को नारायणगढ़ रोड पर उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। जब वह बलदेव नगर रेलवे फाटक के पास पहुंचा ताे उसके ऑटो में पंक्चर हो गया। तभी उसने एक अन्य ऑटो चालक को कहा कि वह बच्चों को उनके घर छोड़ दे, जिसके बदले वह उसे सौ रुपए दे देगा। युवक ने उसके कहने पर सौ रुपए ले लिए। लेकिन उसे बच्चों को छोड़ने की बात को नकार दिया। जब उसने कहा कि वह उसके पैसे वापस दे दे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। जब वह उससे पैसे लेने के लिए जबरदस्ती करने लगा तो उसके उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया और मौके से अपना ऑटो लेकर फरार हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।