- Hindi News
- सुअरों को इंसानी गोश्त खाते देख बेहोश हुआ कृष्ण
सुअरों को इंसानी गोश्त खाते देख बेहोश हुआ कृष्ण
बैंक रोड के पास मिले शव के बारे में निर्देश देते एसीपी राहुल देव।
अम्बाला| रिक्शाचालक कृष्ण कुमार शौच के लिए माल रोड के पास वीराने में उगी झाड़ियों में गया तो कृष्ण बाहर अाकर कुछ पल के लिए निढाल हो गया। होश आने पर उसने अपने एक साथी को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसीपी राहुल देव ने मौके का मुआयना कर शव की हालत देखी और मौत से जुड़े पहलुओं को खंगालने के लिए पुलिस मुलाजिमों को आदेश दिए।
लगभगदस दिन पुराना है शव: कृष्णकुमार ने बताया कि वह दोपहर बाद जब माल रोड पर बने बीएसएनएल दफ्तर के पीछे पुरानी इमारत के वीराने में शौच के लिए गया तो वहां सुअरों का एक झुंड किसी चीज पर मुंह मार रहा था। थोड़ा आगे जाकर देखा तो वह इंसान के शव को खा रहे थे। इतना देखते ही वह झाड़ियों से उल्टे पांव वापस भाग अाया। बाहर आकर वह बेसुध हो गया।
कृष्ण का पूरा शरीर पसीने से तर हो गया और उसके दिल की धड़कन तेज हो गई थी। कृष्ण ने बताया कि इसके बाद उसने अपने साथी लालू को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। उसके मोबाइल से पुलिस को फोन किया गया। बीसी बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हुकुम सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हालातों का जायजा लिया। चंद मिनटों बाद ही एसीपी राहुल देव भी घटनास्थल पर गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।