पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाएगी : डीसी
अम्बाला | उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर इस कार्य के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन मॉनिटरिंग समिति का गठन किया गया है। पेड समाचारों पर नजर रखी जाएगी और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।