- Hindi News
- ट्वेंटी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए आठ टीमों का चयन
ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए आठ टीमों का चयन
एसडीकॉलेजके सामने मिलिट्री ग्राउंड में मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब द्वारा करवाए जा रहे 20 - 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें से अंतिम अाठ टीमों का चयन कर लिया गया है जो क्वाटर फाइनल में आपस में भिड़ेंगी। मैनचेस्टर क्रिकेट क्लब के सदस्य दीपक ने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अगस्त को हुई थी जिसमें कुल बारह टीमों ने हिस्सा लिया। हर मैच काफी रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को मैनचेस्टर टीम ने मून इलेवन को करारी शिकस्त दी जिसमें दीपू ने 69 रन बनाए तीन विकेट भी हासिल किए। एक अन्य मुकाबले में विंचेस्टर टीम ने चैलेंजर्स की टीम को 88 रनों की शिकस्त दी जिसमें विंचेस्टर के कप्तान सन्नी ने चार रन देकर चार विकेट हासिल किए मैन आफ दी मैच का पुरस्कार हासिल किया।