- Hindi News
- पत्रकारिता में गंभीर चुनौतियां : कुशवाहा
पत्रकारिता में गंभीर चुनौतियां : कुशवाहा
अम्बाला सिटी| लोकतंत्रके चौथे स्तंभ की चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारिता फूलों की सेज नहीं, कांटों भरा ताज है। न्यायपालिका, विधायिका कार्यपालिका के साथ चौथा स्तंभ मीडिया है। विशेष अतिथि महिला आयोग हरियाणा की वाइस चेयरपर्सन सुमन दहिया ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ जीवन यापन का साधन नहीं है अपितु चिकित्सा और कानून व्यवसाय की तर्ज पर समाजसेवा भी है। सेमिनार के मुख्य प्रवक्ता प्रसिद्ध स्तंभकार तनवीर जाफरी ने कहा कि भारतवर्ष का स्वतंत्रता संग्राम का दौर रहा है ऐसे परिपेक्ष्य में सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भी अधिक चुनौतिपूर्ण हो जाती है। सेमिनार के दौरान अम्बाला के प्रसिद्ध पत्रकार हीरानंद शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डेड डांस अकादमी त्रिवेणी अकादमी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के जिला प्रधान जसदीप सिंह बेदी को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।