पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीबी जसविन्द्र \"निशाने सिखी सरूप\' से सम्मानित

बीबी जसविन्द्र \"निशाने सिखी सरूप\' से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्मान के साथ जसविंद्र कौर।

अम्बाला| श्रीगुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव को समर्पित कार्यक्रम के तहत रविवार को गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में जन सेवा दल अम्बाला कैंट की ओर से \\\"निशाने सिखी सरूप\\\' हुआ। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब हरियाणा के सिख ने अपनी भागेदारी दर्ज करा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया। समागम में हेड ग्रंथी ज्ञानी मेघ सिंह ने संगत को सिखी अपनाने इसके विकास के लिए आह्वान किया। समागम के तहत 3 आयु वर्ग में चार प्रतियोगिताएं कराई गई। मंच का संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया। जगमीर सिंह, इंद्रपाल सिंह रणधीर सिंह निक्कू ने जज की भूमिका निभाई। 8 से 14 आयु वर्ग की दुमाला प्रतियोगिता में संजर कौर को प्रथम मनजीत कौर, लड़कों में इसी आयुवर्ग में अमनदीप सिंह गुरप्रीत सिंह क्रमश: पहले दो स्थानों पर रहे। 15 से 20 आयु वर्ग में प्रभजोत सिंह प्रथम दूसरे पर दिलावर सिंह रहे। दस्तारबंदी में जसप्रीत सिंह गुरनूर सिंह, 15 से 20 आयुवर्ग में गुरुप्रीत मनप्रीत, 20 से अधिक आयुवर्ग में गुरप्रीत सिंह भूपेंद्र सिंह, कविता पाठ में सिमरनजीत कौर, गुरजंट सिंह, गतका में मीरी पीरी माई भागो बीर खालसा की गतका पार्टी क्रमश: पहले दूसरे स्थानों पर रही। कविश्री में हरविन्द्र सिंह विजेता बने। ज्ञानी मेघ सिंह मैनेजर रणजीत सिंह कुलबीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। \\\"निशाने सिखी सरूप\\\' से बीबी जसविन्द्र कौर नन्हेड़ा को नवाजा गया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, जसप्रीत, स्मिरन जीत सिंह, गगनप्रीत, जगमीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सौरभ, इशांत मौजूद रहे।