ट्रक में लटकती मिली चालक की लाश
मुलाना | मुलानामें यमुनानगर-अम्बाला रोड पर मिड-वे ढाबे के पास ट्रक में एक लाश मिली। लाश आधी ट्रक से बाहार लटक रही थी। ट्रक के मालिक दलबिंद्र सिंह ने बताया कि यह लाश ट्रक चालक महिपाल निवासी सहारनपुर की हैं, जो साहा में किसी दुकान पर सीमेंट छोड़कर यमुनानगर रहा था। दलबिंद्र ने शनिवार रात 8 बजे महिपाल को फोन किया कि सुबह ट्रक लेकर गोदाम पहुंच जाओ। सुबह दलबिंद्र को पता चला की ट्रक गोदाम नहीं पंहुचा तो उन्होंने ने महिपाल को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। फिर उन्होंने अन्य ट्रक चालकों से पता किया तब पता लगा कि ट्रक मिड-वे ढाबे के पास खड़ी है। वहा जाकर देखा तो ट्रक चालक मृत अवस्था में था, उन्होंने ने मुलाना पुलिस को सूचना दी।