आनंद विहार और विद्या नगर में तनाव
नन्हेडा में गली के विवाद को लेकर पुलिसकर्मी से बातचीत करते विद्या नगर के लोग।
अम्बाला | आनंदविहार और विद्यानगर के बाशिंदे एक बार फिर रविवार को आमने सामने दिखाई दिए। मामला गर्म हाेने की सूचना मिली तो पड़ाव पुलिस भी मौके पर गई। पुलिस को दोनों पक्षों को समझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी जब कोई सहमति नहीं बनी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब कर लिया।
आनंद विहार के रहने वाले एनके गोयल ने बताया कि लगभग 40 साल पहले रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों ने पूरी प्लानिंग के साथ तैयार की थी। बाद में कुछ प्रापर्टी डीलरों ने यहां वहां प्लाट काटकर विद्यानगर बना दिया गाेयल ने बताया कि आनंद विहार और विद्यानगर को जोड़ने के लिए केवल चार फुट की सड़क थी। आनंद विहार के लोग तो आज भी वह रास्ता देने को तैयार हैं। जिस जगह को वह रास्ते के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं वहां मंदिर का हवनकुंड है। वहीं विद्यानगर के रवि चौधरी ने कहा कि आनंद विहार के लोग विद्या नगर के लोगों की हीन दृष्टि से देखते हैं। रवि ने कहा कि जब सरकार रास्ते पर सड़क बनाकर दे रही है तो ये लोग सरकारी काम में भी बाधा डालने का काम रहे हैं।