पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 साल बाद रामबाग रोड पर खाली कराई जमीन

28 साल बाद रामबाग रोड पर खाली कराई जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला

रामबागरोडपर शनि मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम के दस्ते ने जेसीबी चला दी। विश्वकर्मा समाज द्वारा 28 सालों बाद खाली करवाई गई जमीन पर ग्यारह सालों बाद की कार्रवाई से लोग खफा हैं। इससे नाराज लोगों ने दस्ते को रोकने का बहुत प्रयास किया परंतु उनकी एक चली। रविवार को छुट्टी के दिन हुई निगम की कार्रवाई को लेकर लोगों में रोष है। सोमवार को इलाके के लोगों ने डीसी डॉ. साकेत कुमार के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है।

मेहर सिंह सैनी ने बताया कि रामबाग रोड पर लगभग पचास सालों से श्री गुरु विश्वकर्मा भगवान का मंदिर बना है। उन्होंने बताया कि सन 1975 में मंदिर के दो सेवादार भाइयों ने मंदिर और उसकी 4400 गज जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। डेढ़ साल बाद दोनों काे अदालत ने मंदिर से कब्जा छोड़ने के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद भी वह वहीं डटे रहे। उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। मंदिर सभा ने दोनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। मंदिर प्रधान वधवा राम के बेटे राजीव ने बताया कि 12 मई 2002 में सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर सभा के हक में एक बार फिर से फैसला सुनाया। 28 जनवरी 2003 को तत्कालीन पुलिस कप्तान की अगुवाई में पुलिस दल बल के साथ सभा को जमीन पर कब्जा दिलाया गया।मेवा सिंह ने कहा कि मंदिर सभा द्वारा जगह को अतिक्रमण से रोकने के लिए चार दीवारी के लिए नींव खुदवाई जा रही थी। ग्यारह सालों तक लोगों से मिले दान आैर चंदे की रकम से काम शुरू कराया गया। बिना किसी ऑर्डर आैर सूचना के छुट्टी वाले दिन नगर निगम के दस्ते ने आकर नींवों पर जेसीबी चला दी। ये पूरी तरह से न्यायपालिका की तौहीन है। रोष स्वरूप लोग सोमवार को डीसी के दरबार में गुहार लगाएंगे।