पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायरमैंस पर टूटकर गिरा छत का प्लस्तर, दो घायल

फायरमैंस पर टूटकर गिरा छत का प्लस्तर, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला

लोगोंकेआशियानों को उजड़ने से बचाने वाले फायर ब्रिगेडकर्मियों की देखभाल करने वाला शायद कोई नहीं है। उन्हें हालातों से समझौता करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन इस महकमे को अनदेखा करने पर तुला है। रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फिर भी दो फायरमैन हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए।

फायर ब्रिगेड के ड्राइवर सुरेंद्र ने बताया कि रविवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ कमरे में बैठे थे। अचानक जोरदार धमाके के साथ कमरे की छत का बहुत बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। चार लोग तो बच गए परंतु वह स्वयं और फायरमैन मुकेश कुमार घायल हो गया। मुकेश ने कहा कि प्रशासन को फायरब्रिगेड वर्कर्स की भी सुध लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस बिल्डिंग में फायरब्रिगेड कर्मियों को रखा गया है वह कई सालों पहले की कंडम हो चुकी है। हर वक्त हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बता दें कि पहले भी कई बार फायर कर्मियों ने प्रशासन को परेशानियों के बारे में लिखकर दिया है परंतु उसपर अब तक कोई खास गौर नहीं किया गया।