जरूरतमंदों की मदद करें: जयकुमार
अम्बाला |भारतीय जैन मिलन की कार्यकारिणी बैठक रविवार को कैंट के दिगंबर जैन मंदिर गुड़ बाजार में की गई। बैठक की अध्यक्षता जय कुमार जैन ने की। बैठक में जय कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष को अंध तत्व निवारण वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। उन्होंने बैठक में आए सभी शाखाओं के अध्यक्ष मंत्रियो से अन्य कार्यक्रमों के अलावा अंध तत्व कार्यक्रम को भी आयोजित करें जरूरतमंद परिवारों की मदद करें। बैठक के अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जैन मिलन सभी संप्रदाय जैसे दिगंबर, श्वेतांबर आदि को साथ मिलकर राष्ट्रीय लेवल पर संगठित करके धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर आदि को आयोजित कर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।