260 मरीजों की आंखों का चेकअप किया
अम्बाला|समाज सेवासोसायटी गरनाला युवती मंडल की प्रधान रीतू शर्मा नेहरु युवा केंद्र अम्बाला से आई शशी मैडम युवा विकास मंडल कंगवाल के डाॅ. सादिक डाॅ. नलिनी कुन्नर की टीम के सहयोग से गांव कंगवाल मे मुफ्त नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें 260 मरीजों की आंखों की जांच की गई 40 मरीजों को फ्री ऑप्रेशन के लिए मिशन अस्पताल मंे ले जाया गया। मौके पर युवा विकास मंडल के प्रधान संदीप सिंह, उप प्रधान विक्रम सिंह, सलाहकार हरनेक सिंह, सरपंच राम सिंह, सुरेन्द्र, साहिल, नरेन्द्र, नीरज, कमलजीत, नवदीप, बंटी, सतवीर सिंह, राकेश, विजय, राकेश टुंडली आदि मौजूद थे।