समोसे में नशीली चीज खिलाकर 7 हजार लूटे
अम्बाला सिटी|समोसे मेंनशीली चीज खिलाकर एक व्यक्ति से एक युवक ने सात हजार रुपए लूट लिए। गांव घेल निवासी भूपसिंह ने बताया कि वह बस से लुधियाना से अम्बाला रहा था। बस में बैठे एक युवक ने उसे सीट दी और कहा कि बैठ जाओ। बस में बैठे-बैठे युवक के साथ उसकी बाेलचाल हो गई। युवक ने रास्ते में उससे पूछा की वह कहां जा रह है तो उसने कहा अम्बाला। फिर युवक ने कहा कि वह भी अम्बाला जा रहा है। जब वह दोनों कालका चौक पर उतरे तो युवक ने उसे चाय पीने की बात कही। वह दोनों चाय पीने के लिए वीटा मिल्क प्लांट के पास चाय की दुकान में चला गया। उसने चाय मंगवाई और कहा कि उसके पास समोसे हैं, वही चाय के साथ खा लेंगे। उसने एक समोसा खा लिया। उसके बाद उसकी आंखें बंद होनी शुरू हो गई। कुछ समय के बाद जब उसकी आंखें खुली तो वह युवक वहां नहीं था। जब उसने अपना पर्स बैग चेक किया तो उसके पर्स से 7 हजार रुपए की राशि गायब थी। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस का दी।