जम्मू से आए लोगों को प्रशासन ने ठहराया
अम्बाला |जम्मू-कश्मीर बाढ़ क्षेत्र इलाकों से रविवार सांयकाल में विशेष रेलगाड़ी से अम्बाला छावनी पहुंचने वाले लगभग 3 हजार लोगों के ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए गए। इन प्रबंधों में समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया गया। इन प्रबंधों को लेकर डीसी डाॅ. साकेत कुमार ने कैंप कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक बुलाकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। यह सारे प्रबंध एडीसी ऑरविंद शर्मा की देखरेख मेें किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग बूथ लगाकर इन लोगों का भोजन, पानी और परिवहन सुविधा के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा।