थैलीसीमिया से बचाव की जानकारी दी
अम्बाला |सीनियर सिटीजन वेलफेयर काउंसिल सेक्टर-7 अम्बाला शहर की बिग ब्रदर शाखा द्वारा आज वाइब्रेंट पार्क विजय नगर अम्बाला शहर में थैलीसीमिया विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन अस्पताल अम्बाला के निदेशक डाॅ. सुनील सादिक और डाॅ. राजपाल बहल ने थैलीसीमिया रोग के लक्षणों और बचाव के विषय पर चर्चा की। सीनियर सिटीजन वेलफेयर काउंसिल के अध्यक्ष जीआर शर्मा के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में अम्बाला के 80 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इनमें थैलीसीमिया पीड़ित लोग भी शामिल थे। डाॅ. सादिक ने बताया कि भारत में लगभग 10 हजार लोग थैलीसीमिया से पीडित हैं।