पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहित्यकार संदीप कपूर को मिला सम्मान

साहित्यकार संदीप कपूर को मिला सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला |राजस्थान की विख्यात साहित्यिक संस्था साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा ने अम्बाला शहर के युवा साहित्यकार संदीप कपूर को हिंदी भाषा भूषण की मानद उपाधि से विभूषित किया है। उन्हें ये सम्मान हिंदी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के के लिए दिया गया है। इससे पूर्व हाल ही में हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में भी संदीप कपूर को सम्मानित किया जा चुका है। बाल कथाओं की पुस्तक \\\"सब रिश्तों से देश बड़ा\\\" को श्रेष्ठ कृति के तौर पर चयन करते हुए संदीप को शाल, प्रशस्ति पत्र, आजीवन रोडवेज बस पास तथा 21,000₹ की राशि से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि संदीप कपूर की अब तक कुल 18 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं और अब तक उन्हें राष्ट्रीय राजकीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन के अतिरिक्त आकाशवाणी से भी उनकी रचनाएं नियमित प्रसारित होती रहती हैं। वर्तमान में वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पतरेहड़ी में हिंदी प्राध्यापक के पद पर नियुक्त हैं।

संदीप कपूर