- Hindi News
- केंद्रीय टीम ने किया सूखाग्रस्त क्षेत्र का दौरा
केंद्रीय टीम ने किया सूखाग्रस्त क्षेत्र का दौरा
अम्बाला |केंद्र सरकार के कृषि, योजना, विद्युत, खाद्य एवं पूर्ति एवं वित्त मंत्रालयों के अधिकारियों की एक टीम ने रविवार को अम्बाला के विभिन्न गांवों में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ अम्बाला की एसडीएम डाॅ. प्रियंका सोनी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गांव नग्गल में टीम के सदस्यों ने किसानों से फसल के नुकसान को लेकर बातचीत की। इस गांव के रणजीत सिंह और चौड़मस्तपुर के प्रीतमोहन सिंह, मनमोहन, सकराओं के जसविन्द्र ने बताया कि दो गुणा से अधिक खर्च करने के बावजूद उत्पादन 50 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है।