- Hindi News
- तहसील के बाहर वकील के ब्रीफकेस से चार लाख सात हजार रुपए गायब
तहसील के बाहर वकील के ब्रीफकेस से चार लाख सात हजार रुपए गायब
अम्बाला | कैंटतहसील के बाहर शाम को वकील के चैंबर में रखे ब्रीफकेस में से किसी ने चार लाख सात हजार रुपए उड़ा लिए। वकीलों ने बहुत खोजा परंतु रकम पर हाथ साफ करने वालों का कोई भी सुराग नहीं लगा।
कार्यकारी सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शाम सुंदर ने बताया कि शनिवार को एक वकील के चैंबर में कुछ लोग बैठे थे, जहां आसपास दो तीन वकील और भी मैजूद थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने ब्रीफकेस में लिफाफे में रखे चार लाख सात हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। शाम सुंदर ने बताया कि वहां मौजूद एक एक शख्स से पुलिस बातचीत करेगी, जिसके बाद ही सच सामने पाएगा। वकील की शिकायत के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।