- Hindi News
- सिटी कपड़ा मार्केट में युवक से मारपीट कर 2500 रुपए छीने
सिटी कपड़ा मार्केट में युवक से मारपीट कर 2500 रुपए छीने
अम्बाला सिटी | युवकसे मारपीट कर दो अन्य युवक उससे 2500 छीनकर फरार हो गए। 25 वर्षीय लालू राम निवासी सर सावा (यूपी) ने बताया कि वह पिछले दो साल से अम्बाला में ही रहता है और मजदूरी करता है।
शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह घर जाने के लिए सिटी के रेलवे स्टेशन पर जा रहा था। जब वह कपड़ा मार्केट में पहुंचा तो नशे में दो युवक उसके पास आए और उन्होंने कहा कि कहां जा रहा है। उनके पूछने पर कहा कि रेलवे स्टेशन जा रहा हूं। युवकों ने दोबारा उसे कहा कि बैग में क्या ले रहा है चैक करवा। बैग चैक कराने से उसने युवकों से मना कर दिया। इस बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। युवकों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता थे दोनों युवक उसके बैग से 2500 रुपए निकालकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने बताया कि वह उसकी एक माह की कमाई थी, जिसे लेकर वह अपने घर जा रहा था। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी