- Hindi News
- नाहरा डेरा में बस सेवा नहीं, जीएम से शिकायत
नाहरा डेरा में बस सेवा नहीं, जीएम से शिकायत
नाहरा डेरा में बस सेवा नहीं, जीएम से शिकायत
बराड़ा|गांव नाहरा देहरा में लोगों को बस सुविधा सुचारू नहीं मिल पा रही है। यहां से अम्बाला के लिए बस की सुविधा है, लेकिन यह सुविधा गांव वालों को नहीं मिलती। सुविधा केवल कागजों में ही सिमटकर रह गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब भी जीएम अम्बाला को इसकी शिकायत करते हैं तो कुछ समय के लिए बस सुविधा मिल जाती है। बाद में गांव तक बस पहुंचती ही नहीं। इस मार्ग पर कई गांव पड़ते हैं। गांव के लोगों को बस सुविधा मिलने के कारण प्राइवट वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि शाम के चार बजे बस सुविधा कभी कभी गांव के लोगों को मिल जाती है। लोगों ने जीएम अम्बाला परिवहन मंत्री को शिकायत पत्र लिखकर बस सेवा सुचारू करवाए जाने की मांग की है।