‘रिन्यूएबल एनर्जी’ पर हुआ सेमिनार
‘रिन्यूएबल एनर्जी’ पर हुआ सेमिनार
अम्बालासिटी|स्वामी देवीदयाल संस्थान द्वारा ‘रिन्यूएबल एनर्जी’ पर सेमिनार इलेक्ट्रिकल विभाग की अध्यक्ष सुषमा द्वारा आयोजित किया गया। सेमिनार का प्रारंभ संस्थान के प्रधान मोतीलाल जिंदल, उपप्रधान अशोक जिंदल तथा महासचिव अमित जिंदल द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। रिन्यूएबल एनर्जी क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार ने सोलर-एनर्जी, विंड एनर्जी, सोलर कूलिंग इत्यादि संबंधी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मिस नेहा ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में सूर्य की रोशनी द्वारा आती है जो घरों मकानों में बिजली गर्म पानी उपलब्ध कराती है। मलिक ओवेस ने बायोएनर्जी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्युत, यातायार्त इंधन से संबंधित कैमिकल को बायोमैस से उत्पादित करने की जानकारी प्रदान की। इस सेमिनार में संस्थान के डायरेक्टर जनरल डाॅ. वायसी चोपड़ा, प्रिंसिपल डा. नरेन्द्र, बबिता मक्कड़ डीन डाॅ. भावना पारिख भी उपस्थित थे।