पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाम्बेडकर पार्क में अतिक्रमण कर बनाई जा रही गोशाला

अाम्बेडकर पार्क में अतिक्रमण कर बनाई जा रही गोशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमीकमपशु ज्यादा। जगह-जगह उबड़ खाबड़ मैदान। गोबर गंदगी के कारण मारती बदबू। हर ओर मिट्टी ही मिट्टी और ईंटें ही ईंटें। कुछ ऐसे ही हालात हैं इस समय अम्बाला कैंट स्थित अाम्बेडकर पार्क के।

करीब दो एकड़ जमीन में बने अाम्बेडकर पार्क की बदहाली के लिए केवल अतिक्रमणकारी बल्कि प्रशासनिक अफसर भी जिम्मेदार हैं। पार्क में जगह-जगह सूअर, बकरी गाय को विचरण करते हुए देखा जा सकता है। हद तो यह हो गई है कि इसी पार्क के अंदर शेड डालकर गोशाला बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इतने सबके बावजूद तो समाज के लोग आगे रहे हैं ही छोटी-छोटी बातों का मुद्दा बनाने वाली सामाजिक संस्थाएं इस ओर ध्यान देना जरूरी समझ रही हैं। बहरहाल बने बनाए पार्क को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। पार्क के आसपास रहने वाले मुकेश, कर्ण, राजेश अमन ने बताया कि इस पूरे मामले पार्क पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर वे दो बार डीसी साहब को लिखित शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी उन्होंने मामले की अनदेखी कर दी है। कर्ण ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम में भी शिकायत की थी। शिकायत के बाद एमई मुकेश ने पार्क का दौरा कर अवैध निर्माण को आकर देखा, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्यारियां फूलों को भी कर दिया तहस नहस

प्रशासनकी अनदेखी के चलते पार्क में बनी क्यारियों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। पार्क में लगाए गए गुलाब गेंदे के फूलों के पौधे सहित अन्य हरे पौधे अब ढूंढने से भी दिखाई नहीं देते। इसी कारण पार्क में वरिष्ठ नागरिकों ने भी आना-जाना बंद कर दिया है। पार्क में बनी दीवार के साथ-साथ गायों को बांधा जा रहा है।

अाम्बेडकर पार्क में घास चरती बकरियां।

लोग बोले-कहां जाएं घूमने के लिए

वरिष्ठनागरिक रमेश, मेजर सिंह, श्याम लाल, सोमवीर ने भास्कर टीम से अपना दर्द बयान करते हुए बताया कि दूसरे पार्क दूर होने के कारण वह अक्सर सुबह शाम के समय इस पार्क में सैर करने के लिए जाते थे। लेकिन करीब 4 महीने से यहां अव्यवस्थाएं इतनी अधिक बढ़ गई हैं कि अब यहां आने तक का मन नहीं करता। हर ओर गोबर पड़ा रहता है। सुबह शाम सूअर घूमते हैं। बैठने के लिए यहां बैंच बचे हैं पार्क की सुंदरता के पर्यायी फूल पार्क में अब बचे हैं। नजदीक लगते सुभाष पार्क में तो लंबे समय से ही हालात खराब थे। अब यहां भी वैसे ही स्थिति बन रही है।