- Hindi News
- लोग बोले, एक्सईएन साहब! हाथ जोड़कर गुजारिश है, हाथी खाना मंदिर में पेयजल बहाल कराएं
लोग बोले, एक्सईएन साहब! हाथ जोड़कर गुजारिश है, हाथी खाना मंदिर में पेयजल बहाल कराएं
पब्लिकहेल्थलोगों को बूंद भर पानी के लिए तरसा रहा है। आलम यह है कि हाथी खाना मंदिर के लोगों ने गुरुवार को एक्सईएन को सौंपे शिकायत पत्र में बड़ी दयनीय दशा में पत्र लिखा कि एक्सईएन साहब हाथ जोड़कर गुजारिश है कि हाथीखाना मंदिर में पेयजल व्यवस्था बहाल कराएं। हाथीखाना मंदिर के आस-पास की जगहों से लोग पानी भरकर ला रहे हैं। उनके हाथों में पानी भरने से छाले पड़ गए हैं। हाथीखाना मंदिर की मीना कुमारी, राजकुमार, नीलम रानी, रितु, रामपाल,अजय कुमार, निशा देवी, राजू, रोहताश कुमार, ममता रानी ने बताया कि हाथीखाना मंदिर 12 क्रास रोड में पिछले कई दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है। इस बारे में पब्लिक हेल्थ विभाग काने कई बार सूचित किया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी मंदिर से पानी नहीं भरने देते। लिहाजा उन्हें आसपास के खेतों से शोरायुक्त ट्यूबवेल का पानी पीना पड़ रहा है।
पब्लिक हेल्थ के खिलाफ रोष जताते लोग।