- Hindi News
- गलियों का लेवल खराब होने को लेकर डीसी से मिले लोग
गलियों का लेवल खराब होने को लेकर डीसी से मिले लोग
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
सिटीकीआरके पुरम प्रीत काॅलोनी के लोगों ने काॅलोनी की गलियों का खराब लेवल होने को लेकर गुरुवार को डीसी को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत की एक-एक प्रति निगम मेयर, सीएमओ पार्षद को भी दी गई।
डीसी काे सौंपे गए शिकायत पत्र में काॅलोनी वासी बलजीत सिंह, हॉकम सिंह, मनजीत सिंह, लक्ष्मी रानी, सुशीला, प्रीतम सिंह, किरन, रविन्द्र कुमार, राजू, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, श्रवण कुमार, चन्द्रशेखर, मुंशी राम, विजय गुप्ता, बाबू राम, चन्द्र मोहनी कुलविंद्र कौर ने बताया कि कॉलोनियों में जो गलियां सड़कें बनाई गई हैं, वह बिना लेवल के ही बनाई गई हैं। गलियों के निर्माण के समय उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि कॉलोनियों के पानी निकासी कहां और कैसे होगी। पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण भी नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन कॉलोनियों में जो भी नया व्यक्ति अपना मकान बनाता है, वह पहले व्यक्ति की अपेक्षा मकान ओर ज्यादा ऊंंचाई पर बनाता है, जिस कारण गलियां भी ऊंंची उठाते जा रहे हैं। पुराने समय से रह रहे निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मकान नीचे होने की वजह से बरसात तथा प्लाॅटों का गंदा पानी उनके घरों में घुस जाता है।
कॉलोनीवासियों अन्य लोगों ने बताया कि वह अपनी तरफ से सुझाव देते हैं कि जिस तरफ नाला है, उस ओर सड़क नाला डाउन होना चाहिए, ताकि पानी निकल सके। कालोनी वासियों ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए।