पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोलियो मुक्त राष्ट्र बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी : डाॅ. साकेत

पोलियो मुक्त राष्ट्र बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी : डाॅ. साकेत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी|डीसी डाॅ.साकेत कुमार ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पड़ोसी देशों के सभी प्रवेशद्वारों पर 24 घंटे पोलियो खुराक की व्यवस्था की गई है ताकि पड़ोसी देशों से यह वायरस भारत में दोबारा प्रवेश करके सुरक्षा चक्र को तोड़ पाए।

डीसी पंचायत भवन अम्बाला शहर में पल्स पोलियो अभियान की जिला टास्क फोर्स की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के विभिन्न विभाग, गैर सरकारी संगठनों और आम नागरिकों के सहयोग से भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त हुआ है और अब इसे बनाए रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में 21 सितम्बर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित करके 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 144338 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिनिधि डा0 शिवानी ने इस अवसर पर कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो ग्रस्त देशों के नागरिको के लिए किसी भी दूसरे देश में जाने से पहले पोलिया वैक्सीनेशन होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले तीन वर्षों में पोलियो की कोई भी मामला नही पाया गया। अम्बाला में वर्ष 2006 में काला अम्ब क्षेत्र में एक मामला पाया गया था जबकि हरियाणा में वर्ष 2010 में एक केस पाया गया था। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में अप्रैल से लेकर अब तक पोलियो के 138 मामले पाए गए हैं जबकि अफगानिस्तान में भी पोलियो प्रभावित नागरिको की संख्या काफी है। भारत के लिए पड़ौसी देशों में पोलियो वायरस का होना एक चिंता का विषय है और इसलिए सभी पड़ौसी सीमाओं के प्रवेश द्वारा पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं उपसिविल सर्जन डाॅ. बेला शर्मा, उपसिविल सर्जन नीलम डोगरा, संगीता गोयल, डाॅ. बीबी लाला सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।