बिना अनुमति नहीं लगेंगे पोस्टर-बैनर
एडीसी ऑरबिंद शर्मा कैंट के रिटर्निंग अिधकारी
अम्बाला | डीसीएवंजिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा रैली करने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। इन स्थानों के अलावा किसी अन्य स्थान पर रैली करने प्रचार सामग्री चिपकाने को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित रैलियां हुडा ग्राउंड सेक्टर 8 अम्बाला शहर, हुडा ग्राउंड सेक्टर 9 और पुरानी अनाज मंडी अम्बाला शहर में आयोजित की जा सकती है। इसके अतिरिक्त विज्ञापन और पोस्टर इत्यादि लगाने के लिए अग्रसेन चौक से बाल भवन, जगाधरी गेट से चडडा पैलेस, मिक्सी चौक नजदीक चर्च कम्पाउंड, मानव चौक बस क्यू सेंटर से हुडा सेक्टर 8, आर्य चौक और पॉलीटेक्निक चौक क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं।
उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में रैलियों के लिए गांधी मैदान जगाधरी रोड और दशहरा मैदान रामबाग रोड निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पोस्टर विज्ञापन इत्यादि लगाने के लिए महेशनगर नजदीक लोक बस स्टैंड चौक, गोबिंद नगर गुरुद्वारा गेट से टांगरी पुल तक, गीता गोपाल चौक, गोल चक्कर, लोक निर्माण विश्राम गृह से सिविल अस्पताल तक, विजय रतन चौक से राय मार्केट रोड, रेलवे रोड, डीसी रोड, रेलवे रोड नजदीक लोकल बस अड्डा, स्वास्तिक चौक से लोकल बस अड्डे तक, रामबाग रोड नजदीक दशहरा मैदान, महावीर दल अस्पताल रोड क्षेत्रों में पोस्टर और बैनर इत्यादि लगाये जा सकते है। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रैलियां आयोजित करने के लिए नई सब्जी मंडी नारायणगढ़, नई अनाज मंडी नारायणगढ़ और नई अनाज मंडी शहजादपुर इत्यादि स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में विज्ञापन और पोस्टर लगाने के लिए अम्बाला चौक नारायणगढ़, पंजलासा चौक नारायणगढ़, रायपुररानी चौक नारायणगढ़, कालाअम्ब चौक नारायणगढ़, शहजादपुर बस स्टैंड से चण्डीगढ रोड शहजादपुर इत्यादि स्थान निर्धारित किए गए हैं।
डीसी ने बताया कि मुलाना आरक्षित विधानसभा क्षेत्र में रैलियों के आयोजन के लिए अनाज मंडी बराडा, अनाज मंडी साहा और अनाज मंडी मुलाना स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार पोस्टर और बैनर लगाने के लिए मुलाना बस अड्डे क