पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहनत और लगन से काम करें अफसर : डीसी

मेहनत और लगन से काम करें अफसर : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | डीसीडाॅ. साकेत कुमार ने पंचायत भवन अम्बाला शहर में जिला अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव ड्यूटी के साथ-साथ बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए भी मेहनत और लगन से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने कार्यालय में उपलब्ध वाहन, अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्यौरा शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि आवश्यकता अनुसार उनकी सेवाएं ली जा सकें।