पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मशीन में हाथ फंसने से युवक घायल

मशीन में हाथ फंसने से युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | बजरीमिक्सचर मशीन में हाथ फंसने से एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 17 वर्षीय सोम निवासी कचहरी रोड ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ कचहरी रोड पर पब्लिक हेल्थ द्वारा चलाए गए सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था। जब वह बजरी मिक्सचर मशीन में पानी डाल रहा था। अचानक उसका हाथ मशीन में गया, जिससे उसके हाथ की चार अंगुलियां कट गई। उसके साथी उसे घायल अवस्था में शहर के सामान्य अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डाॅक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।