पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये बने विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप

एक दिन में ही सिमट गई दो दिवसीय चैंपियनशिप

मुनीषमुंडे | अम्बाला

वारहीरोजस्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुई जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग खेल विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गई। चैंपियनशिप की मीडिया को खबर देना जरूरी समझा गया और ही किसी स्कूल को समय पर सूचना देनी विभाग ने जरूरी समझी। अलबत्ता जागरूकता की कमी के चलते ज्यादातर खिलाड़ियों के पास चैंपियनशिप की सूचना ही नहीं पहुंच सकी। लिहाजा दो दिन तक चलने वाली यह चैंपियनशिप एक दिन में ही सिमट गई।

परीक्षाओं के बीच में होने का खामियाजा भी जिलास्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को उठाना पड़ा। चैंपियनशिप में 15 से 19 आयु वर्ग में लड़कों की ओर से एक भी प्रतिभागी शामिल नहीं हो पाया। अमूमन 15 से अधिक आयु वर्ग में 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ही आते हैं। हालांकि विभाग अभी भी चैंपियनशिप के इस तरह एक ही दिन में सिमट जाने का ठीकरा प्रतिभागियों के सिर ही फोड़ रहा है।

क्योंसिमटी एक दिन में

चैंपियनशिपमें विभिन्न आयु वर्ग की 7 टीमों ने हिस्सा लेना था। खेल विभाग के आदेशानुसार 18 से 19 सितंबर तक यह चैंपियनशिप चलाई जानी थी। 8 से 12, 12 से 15, 15 से 19 19 से 25 चार आयु वर्ग तो बना दिए गए। लेकिन दो दिनों तक चैंपियनशिप को कैसे चलाया जाता। इसके लिए विभाग के पास कोई योजना ही नहीं थी। यही कारण रहा कि विभाग ने ज्यादा सिरदर्दी लेते हुए चैंपियनशिप को एक ही दिन में समेटना सही समझा।

^प्रतिभागियों की संख्या कम होने के कारण दो दिवसीय योग चैंपियनशिप एक ही दिन में संपन्न हो गई। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। इस कारण भी शायद उम्मीद से कम प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। सचदेवसिंह राणा, जिलाखेल विभाग अधिकारी

कैंट के वार हिरोज स्टेडियम में आयोजित योग प्रतियोगिता में भाग लेतीं प्रतिभागी।

विजेताओं को यह मिला ईनाम

प्रतियोगितामें पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 400, दूसरे स्थान वाले को 300 तीसरा स्थान पाने वाले को को 200 रुपए के नकद ईनाम के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लड़कों के 8 से 12 आयु वर्ग में सिख कन्या हाई स्कूल का उमंग पहले, केवी-2 अम्बाला का पुष्कर दूसरे फारुखा खालसा स्कूल का तुषार तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के इसी वर्ग के मुकाबले में