सो रहे कुमार यादव के पांच हजार चोरी
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
रातकेसमय सो रहे एक युवक के पांच हजार रुपए चोरी हो गए। झारखंड के हजारीबाग शहर के रहने वाले कुमार यादव ने बताया कि वह पिछले दो साल से अम्बाला में मजदूरी करता है। इस समय वह सिटी के मानव चौके के नजदीक एक किराए के मकान में रह रहा है।
बुधवार रात वह अपने घर झारखंड जाने के लिए सिटी के रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन का इंतजार कर रहा था। ट्रेन आने में करीब दो घंटे बाकी थे। रात के 10 बजे का समय था। तभी उसने सोचा की ट्रेन तो दो घंटे बाद आएगी। क्यों आराम कर लिया जाए। वह रेलवे स्टेशन के कुछ ही दूरी पर आराम करने लगा। तभी अचानक उसकी आंख लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी आंख खुली।
उसने देखा कि उसका बैग उससे कुछ ही दूरी पर पड़ा है। जब उसने अपने बैग की जांच की तो उसमें जाे 5 हजार रुपए घर ले जाने के लिए रखे थे। वे पैसे गायब हैं। उसने आसपास के लाेगों से भी पूछा की क्या उन्होंने किसी को उसका बैग उठाते हुए देखा है। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुई वारदात