पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार एक्टिवा की टक्कर में दो महिलाएं घायल

कार-एक्टिवा की टक्कर में दो महिलाएं घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

रेलवेरोडपर हुए एक सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सिटी के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। रंजीत कौर निवासी रणजीत नगर ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वह तथा उसकी भाभी परमजीत कौर अपनी एक्टिवा पर कपड़ा मार्केट जा रही थी। जब वह रेलवे रोड पर पहुंची तो सामने से रही एक मारुति कार ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। जिससे उसे टांगों पर भाभी के सिर पर काफी चोट आई। घटना को अंजाम देकर मारुति चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। बाद में फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दाखिल कराया।

रंजीत और परमजीत जा रही थीं कपड़ा मार्केट