- Hindi News
- न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण
न्यायाधीश ने सेंट्रल जेल का किया औचक निरीक्षण
अम्बाला सिटी| जिलाएवं सत्र न्यायाधीश हरनाम सिंह ठाकुर ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर का औचक निरीक्षण करके वहां पर कैदियों बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके साथ सीजेएम रवनीत गर्ग जेल अधीक्षक र| सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 14 ऐसे कैदियों जो दूर-दराज के क्षेत्रों से सम्बन्धित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से वकील की सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उन्होंने जेल अस्पताल में उपचाराधीन कैदियों और बंदियों से भी मुलाकात की और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जेल में तैनात चिकित्सकों से चर्चा की। पेट में पथरी की बीमारी से पीड़ित एक कैदी का जल्द ऑप्रेशन करवाने के आदेश भी दिए। उन्होंने कैदियों और बंदियों के खाने का निरीक्षण करने के साथ-साथ खाना तैयार करते समय अपनाए जाने वाले स्वच्छता साधनों का भी निरीक्षण किया।