पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो 15 प्रत्यािशयों की तीसरी लिस्ट कल जारी करेगा

इनेलो 15 प्रत्यािशयों की तीसरी लिस्ट कल जारी करेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोप्रत्याशियों की अपनी तीसरी सूची शनिवार को जारी करेगा। पार्टी अब तक 73 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अम्बाला सिटी कालांवाली सीटें उसने अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के लिए छोड़ रखी हैं। शेष 15 सीटों पर इनेलो को अपने उम्मीदवार और घोषित करने हैं।

वहीं इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आर.एस. चौधरी ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद को तीन और शिकायतें भेजी हैं। इनमें सोनीपत के एसपी अरुण नेहरा को बदलने, सांस्कृतिक मामले विभाग की ओर से 22 सितंबर को मोहम्मद रफी के नाम पर होने वाले गीत-संगीत कार्यक्रम को रद्द करने और सीएम सचिवालय में बैठे उन अधिकारियों से कार्यालय खाली करवाए जाने की मांग की गई है जो अब मुख्यमंत्री सचिवालय में नहीं हैं।