पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जंक फूड खाने से खराब होता है स्वास्थ्य\'

\"जंक फूड खाने से खराब होता है स्वास्थ्य\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंकफूडखाने से स्वास्थ्य खराब होता है। शरीर बीमारियों का घर बनता है। यह बात रविवार को सोहनलाल डीएवी काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव के समापन पर वैदिक विद्वान एवं गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राचार्य श्री देवव्रत ने कही। उन्होंने लोगों को जंक फूड असंतुलित खान-पान के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत किया। समारोह में वैदिक भजनोपदेशक पंडित रामनिवास ने अपने भजनों के माध्यम से देश भक्ति एवं स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा दी। अंत में आर्य समाज डीएवी काॅलेज मार्ग अंबाला सिटी के उप प्रधान डाॅ. विवेक कोहली ने आए हुए सभी प्राचार्यों, विभिन्न आर्य समाजों के पदाधिकारियों उपस्थित जन समूह का धन्यवाद किया।

अम्बाला सिटी| कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते प्राचार्य देवव्रत।