आई फ्ल्यू से बचने के उपाय बताए
अम्बाला|सिविल सर्जनडाॅ. विनोद गुप्ता के निर्दंेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बली क्षेत्र के गांव नबीपुर, संग्रहनी राउमाजरा में आई फ्ल्यू से पीड़ित व्यक्तियों की जांच दवाइयां स्वास्थ्य विभाग की गठित विशेष टीम द्वारा मुफ्त प्रदान की गई, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा जिंदल, उप सिविल सर्जन डॉ. सतीश कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरूण प्रसाद, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रीधी अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा 52 मरीजों की जांच की गई। मरीजों को बताया गया कि आंखों को कम से कम रगड़ना, हर घंटे बाद बार-2 उबले हुए ठंडे पानी से आंखों को धोना, हर दो घंटों बाद आखों में दवाई डालना 1/4 सिपरोफलोक्सिन आई ड्रॉप 1/2, जिसे यह रोग है उसे अलग रखना, तोलिया रूमाल अलग रखना, रोग से पीड़ित व्यक्ति किसी से हाथ मिलाने का परामर्श दिया, धूप से बचने के लिए काले चश्में का उपयोग करें, हाथों को साबुन से अच्छी प्रकार से धोने के बाद आंखों मे दवाई डाले और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।