पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों की निशुल्क जांच हुई

स्वास्थ्य शिविर में 500 लोगों की निशुल्क जांच हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीजों का चेकअप करते डॉक्टर।

भास्कर न्यूज| अम्बाला सिटी

लायंसक्लबने एमडीएसडी काॅलेज में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर दवाई वितरण शिविर लगाया। शिविर में 500 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. रवि गर्ग, डॉ. मनोज अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना शर्मा, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. नलायन नरेश शर्मा, डॉ. विनोद तायल, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. वाणी अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन सिंगला ने मरीजों की जांच की।

इस अवसर पर क्लब के प्रधान लाॅयन जगदीश अनेजा, चंद्रगुप्त बंसल, जोन चेयरमैन लाॅयन प्रेम भूषण जैन, चेयरमैन लाॅयन डॉ. वेद वर्मा, सचिव लाॅयन पवन चुघ, कोषाध्यक्ष लाॅयन अनिल वर्मा ने आए हुए सदस्य कश्यप शर्मा, वीके कंसल, अनिल अग्रवाल, चंद्र अग्रवाल, हर्ष छाबड़ा, तरुण चुघ, रविंद्र भाटिया, अरूण अग्रवाल, उमा गर्ग और हरीश बाला आदि मौजूद रहे।