शिविर में 80 ने किया रक्तदान
रविवारकोगांव हल्दरी में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर सोसाइटी जिला युवा विकास संगठन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर लगा। कार्यक्रम में जिला युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत कांवला ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खून को किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता। खून केवल एक मनुष्य द्वारा ही दूसरे मनुष्य को दिया जा सकता है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को खूनदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में करीबन 80 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पंचमुखी हनुमान मंदिर सोसाइटी प्रधान नरेश कुमार अन्य सदस्यों ने रक्तदान करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। शिविर में कर्मबीर सोंटा, तरुण कौशल, जसबीर सिंह, राकेश कुमार, रमेश कुमार, धनीराम, जरनैल सिंह, बिंदर नंबरदार, गुरलाभ सिंह, लखबीर सिंह, सतीश कुमार, सुभाष कुमार, जय सिंह सैनी, अक्षय कुमार, जगतार सिंह, साहिल, संदीप कुमार, तेजेंद्र पाल, पूनिया मौजूद रहे।